Friday, 10 October 2014

Wishing You a Very Happy Diwali...2014

Happy Diwali Glitter Diwali

 

 Diwali SCRAPS

दीपावली



Diwali SCRAPSशुभ दीपावली
मित्रों, कुछ ही दिनों बाद हम भारत के सबसे महत्त्वपूर्ण त्योहारों में से एक “दीपावली” मनाएंगे। ईश्वर की कृपा से आप सबके लिए यह पर्व मंगलमय हो!
Happy Diwali Glitter Graphic Diwali
दीपावली मनाते समय हमारा हृदय निर्मल, मन प्रसन्न, चित्त शांत, शरीर स्वस्थ एवं अहंकार…‘शून्य’ हो –ऐसी ही अनुनय विनय है भगवान् श्री राम के चरण-कमलों में | इस पावन-पर्व को मनाने के पीछे एक अत्यंत गौरवमय इतिहास है |कहते हैं कि त्रेता युग में अयोध्या के राजा; राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र जिन्हें संसार “मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ” के नाम से जानता है,जब पिता की वचन-पूर्ति के लिए चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अपनी पत्नी सीता जी एवं अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे तो नगर वासियों ने उनके स्वागत के लिए, अपनी खुशी प्रदर्शित करने के लिए तथा अमावस्या की रात्रि को भी उजाले से भरने के लिए घी के दीपक जलाये थे |इसके अतिरिक्त, वनवास के मध्य ही लंका का राजा रावण श्री राम की भार्या सीता जी का हरण करके उन्हें लंका ले गया था और तब हनुमान, अंगद, सुग्रीव,जामवंत एवं विशाल वानर सेना के सहयोग से समुद्र पर सेतु-निर्माण कर ,लंका पर आक्रमण करके उन्होंने रावण जैसे आततायी का वध कर धर्म की स्थापना की थी तथा सम्पूर्ण मानव जाति को यह संदेश दिया कि “आतंक चाहे कितना भी सिर उठाने की कोशिश करे तो भी उसका अंत निश्चित है |” और “बुराई पर अच्छाई सदा भारी हुआ करती है |”इस स्मृति में हर वर्ष दशहरा मनाया जाता है जो “विजय दशमी” के नाम से भी विख्यात है और दशहरे के लगभग बीस दिन बाद ही दीपावली आती है |
Have a Great Diwali Diwali
इस पावन इतिहास के अतिरिक्त जैन धर्म के अनुयायिओं का मत है कि दीपावली के ही दिन महावीर स्वामी जी को निर्वाण मिला था |सिक्ख धर्म को मनानेवाले कहते हैं कि इसी दिन उनके छठे गुरु श्री हर गोविन्द सिंह जी को जेल से रिहा किया गया था |
यह त्यौहार भारत के लगभग सभी प्रान्तों में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ कार्तिक मास की अमावस्या पर, तीन दिनों तक मनाया जाता है |अमावस्या से दो दिन पहले, त्रयोदशी ‘धनतेरस’ के रूप में मनाई जाती है | घरों में स्वच्छता एवं साफ़–सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है | दरअसल, इस दिन भगवान् धन्वन्तरी जी का प्रागट्य हुआ था जो सबको आरोग्य देते हैं लेकिन कालांतर में यह दिन कोई न कोई नया बर्तन, सोना ,चांदी आदि खरीदने के रूप में विख्यात हो गया | तत्पश्चात् ,अगला दिन चतुर्दशी- ‘नरक-चतुर्दशी’ या छोटी दीपावली के नाम से प्रसिद्ध है |कहते है कि इस दिन भगवान् श्री कृष्ण ने नरकासुर नाम के दैत्य का वध किया था | तीनों ही दिन रात्रि में दीप जलाए जाते हैं |दीपावली के दिन लक्ष्मी जी एवं गणेश जी का पूजन अत्यंत श्रद्धा एवं आस्था के साथ किया जाता है |तरह–तरह के व्यंजन एवं खील बताशों से उन्हें भोग लगाया जाता है | सब लोग नये वस्त्र पहनते हैं |खूब पटाखे चलाते हैं | अपने रिश्तेदारों एवं मित्रों को शुभ-कामनाएं एवं उपहार देते हैं, मिठाई खिलाते हैं | दीपावली की रात में “काली पूजन” भी किया जाता है तथा इस रात को “महानिशा” भी कहा जाता है |लगभग आधी रात के समय कई लोग किसी भी एक मन्त्र का एक अथवा आधे घंटे तक निरंतर जाप करते हैं जिसे अत्यंत पुण्यकारी माना गया है | दीपावली-पूजन के साथ ही व्यापारी नये बही-खाते प्रारम्भ करते हैं और अपनी दुकानों, फैक्ट्री ,दफ़्तर आदि में भी लक्ष्मी-पूजन का आयोजन करते हैं |खूब मिठाइयाँ बांटते हैं | एक बात अत्यंत महत्त्वपूर्ण है कि दीपावली पर एक दीये से ही दूसरा दीया जलाया जाता है और यह संदेश स्वतः ही प्रसारित हो जाता है कि “जोत से जोत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो |”
 भले ही यह त्यौहार पूरे भारत में बेहद भव्य रूप से मनाया जाता है फिर भी गुजरात में दीपावली की छटा निराली ही होती है | दीपावली से चार दिन पहले; एकादशी से प्रारम्भ करके, दीपावली के दो दिन बाद तक यानि कि भाई-दूज तक दीपावली की रोशनी से हर घर ,गली,चौराहा जगमगाते रहते हैं | पकवान तो इतने बनाये जाते हैं कि जैसे माँ अन्नपूर्णा ने अपने भंडार ही खोल दिए हों | रंग-बिरंगी ‘रंगोली’ हर द्वार की शोभा में चार चाँद लगाती है | फूलों, आम के अथवा अशोक वृक्ष के पत्तों से बने तोरणों से घरों के मुख्य द्वार सजाये जाते हैं | पटाखों की भी काफी भरमार होती है | दीपावली से अगला दिन “नव वर्ष” के रूप में मनाया जाता है ,सब एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं | स्मरणीय है कि नववर्ष के दिन सूर्योदय से पूर्व ही गलियों में नमक बिकने आता है जिसे “बरकत” के नाम से पुकारते हैं और वह नमक सभी लोग खरीदा करते हैं | उससे अगले दिन “भाईदूज” का त्यौहार मनाया जाता है | बहन अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर उसकी सलामती की प्रार्थना करती हैं |यह त्योहार उत्तर भारत में भी बड़ी आस्था से सम्पन्न होता है तथा इस त्योहार को “यम द्वितीया” के नाम से भी जाना जाता है |
Diwali Greetings Diwali
तमिलनाडु में दीपावली का यह त्यौहार कुछ अलग लेकिन अनोखे तरीके से मनाया जाता है |यहाँ अमावस्या की बजाये “नरक-चतुर्दशी” वाले दिन , भगवान् श्री कृष्ण द्वारा नरकासुर को मारे जाने की खुशी में स्थानीय लोग दीपावली मनाते हैं | लोग, इस दिन बड़े उत्साहपूर्वक ब्रह्ममूर्त में जाग कर ,तेल से मालिश करके , स्नानोपरांत मन्दिरों में जाकर भव्य पूजा-अर्चना करते हैं |नये वस्त्र पहनने का इस दिन एक विशेष महत्त्व होता है |सबसे पहले घर का मुखिया स्नान करता है और तब वह, वे नये वस्त्र जो कि पहले से ही खरीद कर घर के पूजा स्थल में रखे गये होते हैं ,घर के सभी अन्य सदस्यों को देता है ताकि वे सब इन्हें धारण कर सकें | अन्य प्रान्तों की तरह यहाँ, इस त्योहार पर अपने-अपने घरों में न तो लक्ष्मी पूजन किया जाता है और न दीये अथवा मोमबत्तियां जलाई जाने की ही परम्परा है |पकवानों की भरमार होती है तथा हर द्वार चावल के आटे से बनाई गयी रंगोली से अति मन मोहक दिखाई देता है | खूब पटाखे चलाये जाते हैं |
अन्ततः, मैं यही कहना चाहती हूँ कि हम दीपावली का परम-पावन त्यौहार खूब उत्साह से मनाकर अपनी संस्कृति को बनाये रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं लेकिन ऐसे सुंदर अवसरों पर यह चर्चा करना अक्सर भूल जाया करते हैं कि कैसे भगवान् श्री राम ने अपने जीवन में संघर्षों का बहादुरी से सामना किया और सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने के लिए जीवन के सब सुखों को दाँव पर लगा दिया | सच मानिये त्यौहार के माध्यम से यदि हम आपसी वैमनस्य को छोड़कर, अपने जीवन में एक भी दिव्य गुण को विकसित कर ; उसे निरंतर पोषित करते रहने का उत्साह बनाये रख सकें, तभी हम सच्चे अर्थों में त्यौहार मनाते हैं |
Diwali SCRAPS

When is Diwali

Diwali is a festival that is celebrated with a lot of heart and revelry by people across India. Although if one takes a cursory look at this festival, it can easily be categorized as a Hindu festival, but if one looks a little more deeply, one can easily see that celebrations of this festival transcend the boundaries of caste and creed. This festival of lights is celebrated with tremendous zeal and devotion by people of all age groups as well as social and economic standing. The scale of celebrations can vary from downright ostentatiously extravagant to gracefully simple. To mark the occasion, people start cleaning and renovating their houses days, sometimes even a month, before the festival. On the day of Diwali, scores of diyas, candles and multicolored light bulbs illuminate the moonless night, presenting a bedazzling spectacle of color, light, vibrancy and exuberance that enthralls one and all.
Diwali SCRAPS
Diwali festivities are not just confined to one day celebrations, but span over a period of five days that commence as per the auspicious Hindu calendar at the end of the Ashwin month, which usually falls between September and October as per the Georgian calendar, and culminate in beginning of the month of Kartika, which denotes to the time between October and November as per the western date calculation system. The dates are further elucidated as the days in Ashwin fall under the category of the 'dark fortnight' known as the Krishna Paksha of that month, whereas the days in the month of Kartik fall under the category of Shukla Paksha, i.e. 'bright fortnight'. The first day of Diwali festivities is known as Dhanteras, celebrated traditionally as the beginning of the new financial year by most business communities in India. This day is considered very favorable for financial investments and buying gold and silver items. Purchasing household utensils is also a part of the customs and traditions of Dhanteras.
Diwali SCRAPS
The second day of Diwali festivities is traditionally known as Naraka Chaturdasi, and popularly known as Chhoti Diwali among the masses, especially in Northern India. The day is celebrated to commemorate the occasion of vanquishment of demon, named Narkasura, at the hands of Lord Krishna and his beloved wife Satyabhama. This day seems like a dress rehearsal for the coming festival of Deepavali as on this day too, houses are illuminated and firecrackers are burst but on a much smaller scale. The third day of festivities, which is an Amavasya, is marked by the celebration of Badi Diwali or Deepavali. The day sees the festivities reaching to their zenith, with ostentatious decorations and devotional fervor. On Deepavali, Goddess Laxmi, bestower of wealth and prosperity, is worshipped across India in all Hindu households. It is believed that she visits the homes of her devotees on this day; thus, houses are kept skip and spam.
Diwali SCRAPS
The fourth day is known as Kartika Shudda Padyami. On this day, the ritual of Govardhan Puja is performed with great devotion, especially in parts of North India. Govardhan is a hillock located in Braj near Mathura and as per legend related to it, it was picked up by Lord Krishna and used as an umbrella in order to protect the villagers from heavy rainfall. Devotees, who can visit this site, perform puja of the original hillock, whereas, those who cannot, make small hillocks of cow dung and worship them. The Diwali revelry comes to an end on the fifth day with the celebration of Bhai Dooj. This festival, like Raksha Bandhan, celebrates the unbreakable bond of love and affection between a brother and sister. The festival of Diwali not just celebrates the victory of good over evil but also teaches us to value our each and every relationship.

Diwali Date Calendar
Diwali 2014: Thu, October 23
Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS


Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS 
Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS 
Diwali SCRAPS 
Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS 
Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS 
Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS 
Diwali SCRAPS

Diwali SCRAPS 

Have a Great Diwali Diwali


Happy Diwali Diwali

Shubh Deepawali Diwali

May God bless you with... Diwali


This Diwali brings prosperity Diwali

Wishing you Happy Diwali Diwali

Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures
    Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures 
Diwal greetings, wishes, animated pictures
   Diwal greetings, wishes, animated pictures

Thank You Twinkling Thank You

ANIL KUMAR SHUKLA
DIBIYAPUR-AURAIYA(UTTAR PRADESH)
CONTACT-08265943499
rcm.auraiya@gmail.com
PLEASE VIST MY BUSINESS WEBSITE.....
http://www.syncomwellness.com/#/